सूचनाओं के प्रकार
ग्रुप में जो होता है, उसके हिसाब से आपको ये सूचनाएँ मिलती हैं। हर सूचना को आप अपनी सेटिंग्स में चालू या बंद कर सकते हैं, इससे दूसरे सदस्यों पर कोई असर नहीं पड़ता।
- टास्क पूरा होने की सूचना: जब कोई दूसरा सदस्य टास्क पूरा करे
- नया टास्क जुड़ने की सूचना: जब कोई दूसरा सदस्य टास्क जोड़े
- रिमाइंडर: जब आपको सौंपे गए टास्क के रिमाइंडर का समय हो
- रिपीट टास्क की सूचना: जब कोई रिपीट टास्क बने
- सदस्य जुड़ने की सूचना: जब कोई आपके ग्रुप में शामिल हो
सूचनाएँ चालू या बंद करें
- 1
सेटिंग्स मेनू खोलने के लिए होम स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर ग्रुप आइकन पर टैप करें।
- 2
“सूचनाएँ” पर टैप करें।
- 3
जो सूचनाएँ चाहिए उन्हें चालू करें और बाकी बंद करें।
- 4
“टास्क पूरा होने की सूचना” और “नया टास्क जुड़ने की सूचना” के लिए “किन टास्क की सूचना” में “सभी टास्क” या “सिर्फ़ मेरे ज़िम्मे वाले” चुनें।
ध्यान देने वाली बातें
- टास्क पूरा होने और नया टास्क जुड़ने की सूचनाएँ तब दिखती हैं जब आपके ग्रुप में दो या ज़्यादा सदस्य हों।
- कोई भी सूचना नहीं मिल रही? अपने फ़ोन की सेटिंग्स में देखें कि ToDo को सूचनाएँ भेजने की अनुमति है या नहीं। अगर सूचनाएँ स्क्रीन पर “सेटिंग्स खोलें” दिखे, तो आप वहीं से अनुमति दे सकते हैं।